उदयपुर : महाराष्ट्र से पकड़ा गया शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड

By: Ankur Fri, 09 Apr 2021 4:38:41

उदयपुर : महाराष्ट्र से पकड़ा गया शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड

उदयपुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड लक्ष्मण सिंह जो कि पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था को महाराष्ट्र के मलाड से गिरफ्तार कर लिया है। यह कारवाई गोगुंदा निवासी रतन सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मामले में की गई। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मण सिंह को महाराष्ट्र के मलाड से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने लक्ष्मण सिंह के दो साथी मांगू सिंह और भावना को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, लक्ष्मण सिंह और उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि रतन सिंह द्वारा पूर्व में कितने और युवकों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा चुका है।

पुलिस से दर्ज शिकायत में रतन सिंह ने बताया कि लक्ष्मण सिंह और मांगू सिंह ने उसकी शादी कराने की बात कही थी। इसके लिए पचास हजार की राशि मांगी थी। रतन सिंह ने यह रुपए दे दिए। इसके बाद उन लोगों ने भावना नाम की युवती से रतन सिंह की शादी करवा दी। लेकिन शादी के बाद लक्ष्मण सिंह ने फिर से रतन सिंह से तीन लाख रुपए मांगे। जिन्हें नहीं देने पर भावना घर से बिना बताए भाग गई। उसने कुछ ही दिनों में किसी और व्यक्ति के साथ शादी कर ली। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रतन ने बीते साल 12 अगस्त के दिन गोगुंदा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था।

ये भी पढ़े :

# नागौर : एक ही रस्सी से फंदा लगाकर लटके प्रेमी युवक-युवती, प्यार के लिए समाप्त की अपनी जिंदगी

# जयपुर : हवाई यात्राओं पर पड़ा कोरोना का असर, रद्द हुई 8 फ्लाइट जिसमें से 5 मुंबई की

# भरतपुर : बाप ने पैसे नहीं दिए तो कलयुगी बेटे ने चाकुओं से गोद डाला, हाथ पर आए 10 टांके

# श्रीगंगानगर : आठ साल से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, दर्ज हैं उसके खिलाफ 18 मुकदमे

# जयपुर : दुर्गापुरा पुलिया पर बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार कार, युवती की हुई दर्दनाक मौत, दो युवक गंभीर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com